विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। जांगिड़ समाज 17 सितंबर को कस्बे की जांगिड़ धर्मशाला में विश्वकर्मा जयंती मनाएगा। मनोनीत पार्षद बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि जयंती समारोह को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। दिन के समय धर्मशाला में विश्वकर्मा पूजा और उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला जाएगा। इसके बाद कस्बे के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें समाज के अनेक लोग मौजूद रहेंगे।