अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। अमर उजाला तीन सितंबर को श्री कृष्णा स्कूल में जलवा 2017 आयोजित कर रहा है। इसकी तैयारियां सभी स्कूलों में जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के बीच ग्रुप डांस, बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान पर प्रतियोगिता होनी है। इसमेें राष्ट्रीय स्तर के कोरियोग्राफर को जज के रूप में बुलाया है। आरआर सीएम के चेयरमैन रोशनलाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए स्कूल के बच्चों में बड़ा उत्साह है। इस तरह के आयोजन करवाने के लिए अमर उजाला परिवार बधाई का पात्र है। गैलेक्सी स्कूल के एमडी दरियाव सिंह ने बताया कि अमर उजाला के जलवा कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में उत्साह है। एसडी स्कूल के चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। इससे बच्चों की प्रतिभा को नया मंच मिल सके। इस प्रतियोगिता में गैलेक्सी स्कूल बवानिया, एसडी स्कूल ककराला, नालंदा विद्या निकेतन डालनवास, रामचंद्र स्कूल कनीना, मॉडर्न स्कूल महेंद्रगढ़, श्रीओम साईं राम स्कूल महेंद्रगढ़, बीआर ज्ञानदीप स्कूल आदि भाग ले रहे है।