विद्यार्थियों को विवाह बनाए रखने की दी शिक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। जिला विधिक प्राधिकरण नारनौल के सचिव विवेक यादव के निर्देश पर पूर्व वैवाहिक परामर्श के बारे में जागरूक करने के लिए मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय अटेली में सेमिनार हुआ। इसमें अधिवक्ता महावीर ने अपना अनुभव और परामर्श देकर विद्यार्थियों को जागरू किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में युवाओं की सहन शक्ति कम हो रही है। इससे रिश्ते कमजोर हो रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुचारु चलाने के लिए नैतिक समझ जरूरी है। अधिवक्ता गिरी बाला, लीगल सेल के नोडल अधिकारी डॉ. सोमवीर ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे अपने विवाहित जीवन में दरारों को नहीं आने देंगे। इस मौके पर प्रो. प्रवीण कुमार, डॉ. सतीश सैनी, डॉ. नीरज चौहान, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।