फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ातावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। आधुनिक संसाधन बढ़ने के कारण वातावरण में प्रदूषण बढ़ गया है। जिसके चलते आमजन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने लगे हैं।
विज्ञापन

उक्त बात पर्यावरण प्रेमी सुरेंद्र यादव कमानियां ने वीरवार को ढाणी कुंभा में युवाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों द्वारा घंटों का काम मिनटों में होने लगा है। काम की शीघ्रता के चलते लोग मशीनों के आदि हो गए, लेकिन संसाधनों से प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है। वातावरण में विषैली गैस शामिल होने से दमा, एलर्जी, टीबी, आंख व अन्य बीमारियों से पीड़ित होने लगे हैं। इस मौके पर रविंद्र कुमार, रामचंद्र, विनोद, महेश, विकास, प्रदीप, संदीप व राजाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें