फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर के अटेली रोड पर स्थित राव जयराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय के चेयरमैन राव हरीसिंह ने त्रिवेणी लगाई। उन्होंने बताया कि हमें वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। विद्यालय के डीन आरएन चौहान ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए जीवन हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। संगीताचार्य अमरसिंह सोनी ने भी एक पर्यावरण संरक्षण गीत वृक्ष लगाओ पेड़ उगाओ, पर्यावरण को शुद्ध बनाओ की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यालय के बच्चों के ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सीईओ ओमप्रकाश यादव, एमडी सुरेंद्र यादव, डॉ. देवेंद्र यादव, राजेश देवी, ललिता आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें