फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदाश्रम मंदिर में हुआ शिव पार्वती का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदाश्रम मंदिर में हुआ शिव-पार्वती का विवाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सावन माह में मोदाश्राम मंदिर में हर रोज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शिव भक्तों ने बुधवावार को भगवान शिव विवाह करवाया। इस मौके पर मोहनलालजी के मंदिर से मोदाश्राम तक भगवान शिव की झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान शिव नंदी पर बैठकर अपनी बारात लेकर गए और मोदाश्रम पहुचंने पर भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ। भगवान शिव के रूप में विनोद तथा पार्वती की भूमिका निरंजन ने निभाई। प्रधान बच्चन सिंह ने बताया कि मोदाश्रम समिति के शिव भक्तों ने यह आयोजन किया है। तीन-चार दिनों से निरंतर मंदिर में कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सावन माह में भगवान शिव को चल चढ़ाने और उनकी पूजा करने पर भक्त मनवांच्छित फल पाता है। इसके अलावा मोदाश्रम मंदिर में जो भक्त सच्चे मन से आता है। भगवान शंकर उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर बंटी, आशीष, प्रवेश, पवन, प्रियांशु, हितेष, आशुराव, सुनील, विकास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें