फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम कक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर बेहोश पड़े एक युवक को रेलवे कर्मचारियों ने उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। जीआरपी सब इंस्पेक्टर दयाराम ने बताया कि सुबह घूमने वालों ने प्लेटफार्म नंबर दो की पश्चिम दिशा में कच्चे रास्ते की ओर लगभग 28 वर्षीय युवक के बेहोश पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। कर्मचारियों ने एंबुलेंस के द्वारा शीघ्र ही उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। युवक के शरीर एवं मुंह पर लगी चोटों से लग रहा है कि युवक नशे की हालत में या पैर फिसलने के कारण रेल गाड़ी से गिरकर घायल हुआ होगा। युवक की पहचान भी नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस रोहतक बयान लेने के लिए गई वहां पर भी युवक बयान देने की स्थिति में नहीं होने के कारण रेलवे पुलिस को वापस ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें