नारनौल। गोरक्षा दल अटेली, युवा साथी ग्रुप हरियाणा, उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा और शिव शक्ति जन सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रनतेज के जन्मदिन पर गढ़ी रुथल अटेली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 200 से अधिक लोगों पंजीकरण कराया। 80 युवकों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी पंकज चौधरी ने दीप जलाकर किया। गांव फतनी के निवासी सौरभ की शनिवार को शादी है। इन्होंने भी रक्तदान किया। इस मौके पर आयोजन में बिट्टू लांबा, सावितराज, विक्रम शर्मा, पंकज, बलवान, योगेश, संजय, अमन, प्रतीक, हेमंत, मोनू, कुलदीप आदि मौजूद रहे। संवाद