फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समारोह को भव्य रूप देने के लिए 8 सांस्कृतिक टीम चयनित

Fri, 09 Aug 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी करते छात्र। स्त्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा है। समारोह को भव्य रूप देने के लिए वीरवार को लघु सचिवालय के नजदीक सभागार में विभिन्न सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया। इस मौके पर एसडीएम डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने सांस्कृतिक टीमों के इंचार्ज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को आईटीआई मैदान में होगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हर बार की तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 8 टीमें भाग लेंगी। इन सभी चयनित टीमों को अपने निर्धारित समय में प्रस्तुति देनी है। उन्होंने सभी टीम इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे बच्चों का लगातार अभ्यास करवाते रहें। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान उपायुक्त मोनिका गुप्ता ठीक 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी तथा परेड का निरीक्षण करेंगे, इसके साथ मार्च पास्ट की सलामी लेंगी।
यह सभी सांस्कृतिक टीमें हरियाणवी लोक नृत्य, राजस्थानी लोक नृत्य तथा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश करेंगी। सभी टीमें अपनी-अपनी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस समारोह तक लगातार अभ्यास जारी रखेंगी। इसी प्रकार जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूरे उत्साह के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें