कनीना। उपमंडल के गांव खरकड़ा बास के पास धनौंदा के जलघर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। खरकड़ा बास निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। उसका 78 वर्षीय पिता रामानंद उसके साथ ही रहते थे। जो 11 दिसंबर की दोपहर करीब 1 बजे घर से रविदास मंदिर बस स्टैंड धनौंदा के लिए हर रोज की तरह गए हुए थे। जब शाम को देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो उन्होंने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की। सुबह उन्हें पता चला कि उनके पिता की जलघर में डूबने की वजह से मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के पुत्र मनोज के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र मनोज की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।