फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल डिपो में पहुंचीं 78 ई-टिकटिंग मशीन, यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
ई-टिकटिंग मशीन से टिकट काटता परिचालक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। अब नारनौल डिपो के परिचालक भी हाईटेक हो गए हैं। रोडवेज डिपो में पहले 60 ई-टिकटिंग मशीन आई थीं, वहीं अब बीते वीरवार को 78 ई-टिकटिंग मशीन आने से डिपो के बचे हुए परिचालकों को दे दी गई हैं। यह मशीन मिलने से जहां परिचालक को टिकट देने में आसानी होगी, वहीं यात्री भी डेबिट कार्ड और ई-वाॅलेट से टिकट का भुगतान आसानी से कर सकेगा।
अब न परिचालक को खुले रुपये की चिंता रहेगी और न ही यात्री को परेशानी रहेगी। इसके साथ परिचालक को टिकट को पंच लगाने से निजात मिल जाएगी। अब परिचालक को केवल गंतव्य स्थान का नाम दर्ज करना होगा, जिसके बाद बटन दबाते ही टिकट मिल जाएगी। अब परिचालक लंबे रूटों के साथ-साथ छोटे रूटों पर भी ई-टिकटिंग मशीन से टिकट दे सकेगा। नारनौल डिपो में 78 ई-टिकटिंग आने के बाद नारनौल डिपो में 138 ई-टिकटिंग मशीन हो गई है।
विज्ञापन


तकनीकी खराबी आने पर बुकिंग ब्रांच से लेनी होगी अनुमति

डिपो के बीआई सतीश कुमार ने बताया कि अगर मशीन में कोई तकनीकी खराबी आती है तो परिचालक को बुकिंग ब्रांच से संपर्क करके ही मैन्युअल टिकट बनाने की अनुमति लेनी होगी। परिचालक मर्जी से मैन्युअल टिकट नहीं बना सकेगा। ऐसे में टिकट काटने में पारदर्शिता भी बनी रहेगी। वहीं कोई परिचालक अपनी मर्जी से ई-टिकटिंग खराब होने पर टिकट नहीं काट सकेगा।

शून्य बैलेंस की परिचालक काट सकेगा टिकट

नारनौल डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि ई-टिकटिंग मशीन आने से पहले हरियाणा रोडवेज में छात्राओं को उनके निवास स्थान से 150 किलोमीटर तक जिस संस्था में वह पढ़ रही हैं, वहां तक फ्री यात्रा की सुविधा थी।
विज्ञापन

इसके अलावा हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों, शत प्रतिशत दिव्यांग व उसके साथ एक सहायक, लोकसभा व विधानसभा के सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी, कैंसर मरीज का जिस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, वहां से घर तक आना जाना फ्री व उसके साथ एक सहायक भी फ्री यात्रा कर सकता है। पहले रोडवेज बसों में इन सभी को शून्य बैलेंस की टिकट परिचालक वितरित नहीं कर पाता था, लेकिन अब यह सुविधा उपलब्ध है। परिचालकों को बस में बैठे कुल यात्रियों की संख्या का भी ई-टिकटिंग मशीन से पता चल सकेगा।

78 ई-टिकटिंग मशीन नारनौल डिपो में बीते दो दिन पहले आई हैं। अब नारनौल डिपो में 138 ई-टिकटिंग मशीन हो गई हैं, जो सभी परिचालकों को वितरित कर दी गई हैं।
-ब्रह्मप्रकाश, सीआई, हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें