फोटो संख्या:62- रक्तदान शिविर में रक्तदाता को सम्मानित करते आयोजक --स्रोत- आयोजक
सतनाली। खंड सतनाली के गांव जड़वा में शहीद महेश सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर उनकी याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 74 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ शहीद के बेटे वेदांत शेखावत द्वारा किया गया।शहीद महेश सिंह शेखावत के बड़े भाई गोविंद सिंह ने बताया कि शहीद महेश की याद में शनिवार को द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा सोमबीर शेखावत ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। शहीदों के सम्मान में रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में हिस्सा लेना सभी के लिए गर्व की बात है। शिविर में रेडक्रॉस नारनौल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली के चिकित्सकों की टीम ने सहयोग किया। शिविर के दौरान पूर्व सरपंच रवि शेखावत, मोनू शेखावत श्यामपूरा, गोविंद शेखावत, धर्म सिंह, विजय पंच और डॉ. पंकज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।