कनीना। मंडी स्थित कस्बे की लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती शाखा कनीना के सहयोग से रविवार को हृदय रोग, सामान्य रोग, नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 74 मरीजों के सेहत की जांच की गई। सेवा भारती से श्यामसुंदर ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे रविवार के सेवा भारती की तरफ से इस शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में कई लोग अपना उपचार करवाकर स्वास्थ्य लाभ उठा चुके हैं। रविवार को शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. विकास,संदीप कुमार एएम, पायल, रितिका आदि ने योगदान दिया। संवाद