फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 2.31 लाख की कीमत के चने से भरे 73 बैग किए चोरी

Wed, 02 Oct 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एनबीएचसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में काम करने वाले सुपरवाइजर गांव खामपुरा के संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोदाम पर ड्यूटी सुबह 9:30 से लेकर शाम 6:30 तक रहती है। सोमवार शाम को वह 6:15 ताले लगाकर गांव चला गया था। मंगलवार सुबह जब वह गोदाम पर आया तो देखा कि शटर का कुंडी टूटी हुई थी। वहीं एक ताला गायब मिला। उसने अधिकारी व 112 पर फोन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शटर को उठा कर देखा तो चने से भरे 73 बैग चोरी मिले। जिनमें करीब 37 क्विंटल चने भरे थे और उनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 31 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें