नारनौल। पुरानी मंडी नारनौल में गेहूं की आवक होने शुरू हो गई है। पुुरानी मंडी में 300 बैग गेहूं खरीदा गया। जबकि, सरसों की अब तक नारनौल नई अनाज मंडी में 71603 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। वहीं दूसरी ओर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर कई किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नारनौल में गेहूं की खरीद पुरानी मंडी में हो रही है। इसके लिए हैफेड व जिला खाद्य विभाग अलग-अलग दिन खरीद करता है। हालांकि नारनौल में अभी गेहूं का आवक धीमी है। दूसरी ओर सरसों की खरीद तेजी से चल रही है। हैफेड के खरीद मैनेजर सुनील चौधरी ने बताया कि नारनौल मंडी में 28 मार्च को सरसों की खरीद शुरू हुई थी। शुरूआत में सरसों में नमी के कारण खरीद कार्य धीमा रहा। लेकिन अब सरसों की खरीद में तेजी आई हुई है। नारनौल मंडी में शनिवार 716030 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। सरसों की खरीद का काम 10 मई तक जारी रहेगा। बता दें कि पहले सरसों की खरीद में पुुरानी मंडी में चल रही थी। सरसों की आवक अधिक होने के कारण मंडी में किसानों को सरसों की ढेरी के लिए जगह का अभाव पड़ रहा था वहीं वाहनों को खड़ा करने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही थी। प्रशासन ने जगह के अभाव के चलते नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में खरीद शुरू कर रखी है। नारनौल में सरसों की खरीद का काम 28 मार्च से गांवों के शेड्यूल के अनुसार शुरू हुआ था जो जारी है।