मंडी अटेली। मंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नूतन ज्योति हाई स्कूल राता की टीम लेवल द्वितीय में दूसरे स्थान पर रही। जिसमें सचिन, कर्ण सिंह, मयंक शर्मा शामिल रहे। स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक सूबे सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता पलवल में 19 जनवरी को हुई थी। यातायात के नियमों के बारे में बच्चों को स्कूल काल से ही जागरूक करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित हर वर्ष की जाती है।