अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ में अनुसूचित जाति चौपाल में साक्षर महिला समूह की प्रधान सुमित्रा देवी ने पौधरोपण किया। चौपाल में नीम, पापड़ी, शीशम, जामुन के पौधे लगाए गए। प्रधान सुमित्रा ने बताया कि पेड़ो का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। हम सभी को अपने जन्मदिन, शादी-विवाह अािद पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर शांति देवी, संतोष देवी, आशा रानी, सुमित्रा, कोमल, योगेश कुमार, राकेश चौहान, दिपांशु, साहिल आदि का विशेष योगदान रहा।