अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। कोर्ट के स्टांप वेंडर सतपाल वशिष्ठ की माता संतरो देवी सोमवार को देहांत हो गया। 82 वर्षीय संतरो देवी काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। सोमवार की सुबह उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनका बड़ा बेटा सत्यानारायण वन विभाग में हैड क्लर्क है, एक बेटा सतबीर सेवानिवृत्त हो चुका है, जबकि एक बेटा सत्यकाम एडवोकेट है। सोमवार शाम को मोदाश्रम शमशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रधान राजेश दीवान, नपा पार्षद सुरेंद्र बंटी, सुशील बिढ़ाट सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया।