जोगी समाज ने बैठक कर सीएम का आभार जताया
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जोगी समाज की बैठक मंगलवार को गोरक्षनाथ मंदिर प्रांगण में जिला प्रभारी जितेंद्र जोगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें फतेहाबाद में आयोजित किए 66वें विमुक्ति दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा समाज की सभी लंबित मांगों को मान लेने के लिए उनका आभार जताया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में अखिल भारतीय नाथ समाज के प्रांत प्रमुख अनूप जोगी, कार्यक्रम के जिला प्रभारी जितेंद्र जोगी, योगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शास्त्री, प्रधान जगदीश, संजय योगी, योगी धर्मसिंह, धर्मपाल, प्यारेलाल, मनीराम योगी, महेश योगी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिला प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम में विमुक्त एवं घुमंतू कल्याण संघ के संयोजक राजेश, हनुमान, रामनिवास, विजय वत्स, घुमंतू विकास बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान, चेयरमैन राजीव जैन ने सकारात्मक रिपोर्ट सरकार को दी। उनके प्रयासों से ही जोगी जाति को विमुक्त एवं घुमंतू श्रेणी में शामिल किया गया है।