...कब प्रनृत्य और गायन प्रतियोगिता में छाए एसडी स्कूल के विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। कला परिषद मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित हरियाणवी लोक नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में एसडी स्कूल ककराला के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की एक टीम ने हरियाणवी लोकगीत ‘बोल पपीहा बोला बाग में’ की प्रस्तुति दी। दूसरी टीम ने ‘बोल चालो री सखी आज खेता मैं चाला’ पर लोक नृत्य प्रस्तुति किया। इस लोकनृत्य में प्रियंका, पूनम, हेमलता, नैन्सी, स्नेहलता, मुस्कान, प्रियंका, प्रितिका, मोनिका, दिव्या, खुशी, भावना ने भाग लिया। ज्यूरी सदस्यों ने टीम की प्रशंसा की और दोनों टीमों को प्रथम घोषित किया। विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने कहा कि अब यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य युद्धवीर यादव, सीईओ आरएस यादव, ओमप्रकाश, वरिष्ठ विभाग के डीन पूर्ण सिंह, कनिष्ठ विभाग के डीन नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।