आज होगा सुंदरकांड का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और संकट मोचन संकीर्तन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राधेलाल सोनी के निवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया जाएगा। नरेश मित्तल ने बताया कि सुंदरकांड पाठ सांवरमल गोयल के सानिध्य में होगा। इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान क्रांति निर्मल शास्त्री करेंगे। उन्होंने बताया कि संगीतमय सुंदरकांड पाठ समापन के बाद क्षेत्र अनेक गायक कलाकार भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान करेंगे।