कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय मोहल्ला रावका में जल झूलनी एकादशी के पावन पर्व पर कन्या कुआं पूजन और प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस संबंध में कन्या के दादा मुंशीराम ने बताया कि उनकी पुत्रवुध मंगलेश पत्नी संदीप सैनी ने हाल ही में दूसरी कन्या को जन्म दिया। बताया कि समाज को बेटी-बचाओ और बेटी-पढ़ाओ का संदेश देने के लिए उन्होंने पूरी रीती रिवाज के साथ कन्या का कुआं पूजन किया।