भागवत कथा में श्रीकृष्ण लीला का वर्णन किया
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अग्रवाल सभा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन वीरवार को कथा वाचक राधेश्याम शास्त्री ने श्रीकृष्ण विवाह का वर्णन किया। कथा वाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण ने 16108 विवाह किए थे। उन्होंने बताया कि सुदामा श्रीकृष्ण सच्चे मित्र थे। उन्होंने 24 गुरुओं की कथा में बताया कि दीक्षा गुरु एक होता है। शिक्षा गुरु अनेक हो सकते हैं। ज्ञान जहां मिले वहीं प्राप्त कर लेना चाहिए। त्रिदेवों में श्रेष्ठता के वर्णन में बताया कि जिसमें नम्रता है, झुकता है और दूसरों को सम्मान देता है वही महान है।