फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव जयराम पीजी कॉलेज में हुआ सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगर के अटेली रोड पर स्थित राव जयराम पीजी कॉलेज के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान सीजेएम विवेक के निर्देशानुसार विवाह पूर्व परामर्श विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। परामर्श केंद्र की ओर से पहुंचे एडवोकेट कर्णसिंह राठौड एडवोकेट रेखा, पीएलवी अनूप कुमारी और फीमेल काउंसलर सुशीला देवी ने इस जागरूकता सेमिनार में बच्चों को परामर्श दिए। एडवोकेट रेखा यादव और कर्णसिंह राठौर ने संयुक्त रूप से बताया कि विवाह के बाद टूटते हुए परिवारों को बचाने के लिए यह विवाह पूर्व परामर्श केंद्र पूरे भारत में पहला केंद्र है। एडीआर सेंटर नारनौल में खोला गया है। कॉलेज के प्राचार्य देशराज यादव और चेयरमैन राव हरीसिंह ने भी इस विषय पर विचार रखे। इस अवसर पर कालेज के एमडी सुरेंद्र यादव, पीआरओ अमरसिंह सोनी, रामरख यादव, राजेश देवी, ललिता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें