नांगल चौधरी। यदुवंशी शिक्षा निकेतन थनवास में 26 अगस्त को एथलीट मीट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेता रहे प्रतिभागियों को संस्था पुरस्कृत करेगी। प्राचार्य धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, भाला फेंक, जंप, रिले रेस, भारोत्तलन आदि स्पर्धा करवाई जाएगी। वहीं 27 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इस समारोह में मेधावी व प्रतिभाशाली बच्चे को सम्मानित किया जाएगा।