फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता पूर्ण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गुरु द्रोणाचार्य स्कूल ढाणी किरारोद में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें शुक्रवार को विभिन्न आयु वर्ग की लड़कियों और शनिवार को लड़कों की प्रतियोगिताएं हुईं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएम स्कूल प्राध्यापक सहायराज ने किया। स्कूल के चेयरमैन अजय कुमार मुख्य अतिथि थे। यह दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता डीपीई सुशीला, नरेश, संतराम और पीटीआई कुलदीप, सुरेंद्र, मुकेश कुमार की देखरेख में हुई। इसमें लड़कियों की अंडर-19 आयु वर्ग की थ्रो बाल प्रतियोगिता में रावमा विद्यालय बूढवाल प्रथम और द्रोणाचार्य स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 आयु वर्ग में द्रोणाचार्य स्कूल प्रथम और बीपीएस दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में द्रोणाचार्य स्कूल प्रथम और एमएम स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों के अंडर-19, 17 और 14 आयु वर्ग की थ्रो बाल प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य स्कूल प्रथम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें