विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जीएल महिला महाविद्यालय कनीना में मेहंदी, गायन, वादन, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढ़ा ने की। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका कुमारी शिखा, निशा, अनिता कुमारी, द्विव्या, पूजा ने निभाई की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. योगेेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, हिम्मत सिंह, अजीत सिंह, गोपाल, कृष्णराय, अनीता यादव, पूजा यादव, प्रिया शर्मा, शिखा खन्ना, निशा वर्मा पूनम धनखड़ मौजूद रहे।