संकट कट गया रे इस बालाजी के दरबार में.....
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री बालाजी भक्त मंडल के तत्वावधान में मंगलवार शाम को शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर छोटा तालाब पर बजरंग बली का दरबार सजाया गया। सर्वप्रथम पंडित दुष्यंत शर्मा ने मुख्य यजमान नरेंद्र संजू बंसल परिवार से पवन पुत्र हनुमान, नव ग्रह, राम दरबार, बांके बिहारी और भोले नाथ का पूजन करवाया। अध्यक्षता मंडल प्रधान रमेश सोनी ने की। सतीश राणा ने गणेश वंदना कर जागरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच संचालन घनश्याम गर्ग ने किया। महेश मस्ताना ने मेरा संकट कट गया रे इस बालाजी के दरबार में, एक फकीरा आया शिरडी गांव में आ बैठा वो नीम की ठंडी छांव में..., प्रवेश रसिक ने मैं वारीं जावां सूरत पे तेरी गिरधारी जी, शंकर तेरी जटा में बहती है गंगा धारा काली घटा में जैसे जिमदागनी परमानंद ने गाड़ी वाले मैंने बैठा ले इक बारी गाड़ी थाम भक्त मैं हार गया..., विकास जांगिड़ ने लूट रहा लूट रहा रे बाला का खजाना लूट रहा रे... भजन के माध्यम से बालाजी महाराज का गुणगान किया। देर रात आरती में बिट्टू बाला जी, सीताराम चौबे, साक्षी बंसल, बादल बंसल, मूर्ति सोनी, नरेश सुगंध, सियाराम शर्मा, संतोष शर्मा, दिनेश सोनी, नगर परिषद उप प्रधान मनोज जांगड़ा, त्रिलोकी नाथ, प्रभाती सैनी आदि उपस्थित थे।