फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए, संरक्षण की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए, संरक्षण की दिलाई शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंगारका में प्रिंसिपल अजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पौधे प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार हैं, जिनके अभाव में जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। आधुनिक संसाधनों को बढ़ावा मिलने से औद्योगिक संस्थानों की डिमांड निरंतर बढ़ रही है। इनके धुएं से वातावरण में कार्बनडाइआक्साइड, मिथेन और अन्य जहरीली गैसें बढ़ रही हैं। दूषित वातावरण के चलते कैंसर, दमा, एलर्जी के मरीज बढ़ने लगे हैं। समाधान के लिए पौधारोपण को प्राथमिकता देनी होगी। इसके बाद स्कूल के प्रांगण में त्रिवेणी लगाई गई। साथ ही विद्यार्थियों को एक-एक पौधा वितरित किया गया। उन्हें नियमित सिंचाई और देखरेख की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, संजय कुमार, जसवंत सिंह, घनश्याम, कमल कपूर, मंशीराम, दिनेशचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें