अमर उजाला ब्यूूरो
महेंद्रगढ़। बीआर ज्ञानदीप स्कूल सुरजनवास में अंत: सदन भाषण प्रतियोगिता हुई। र्िप्रंसिपल उमेश यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता कक्षा 9वीं से 12 वीं तक के बच्चों के बीच करवाई गई। कक्षा पहली से पाचवीं तक के बच्चों को हुड्डा पार्क, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कोर्टआदि महत्वपूर्ण स्थानों पर घुमाया गया। प्रतियोगिता में ज्वलंत समस्याओं के शीर्षक चुने गए। उमेश यादव ने बताया कि ‘बोस हाउस’ से साक्षी कक्षा बारहवीं, अमित कक्षा बाहरवीं और साक्षी कक्षा नौवीं, जबकि ‘रमन हाउस’ से आन्या कक्षा बारहवीं, वर्षा, मिनाक्षी कक्षा नौंवीं ने भाग लिया। ‘रामानुजन सदन’ से अंकित, अन्नू कक्षा ग्यारहवीं और प्रियादर्शनी कक्षा बाहरवीं ने भाग लिया। ‘मदर टरेसा हाउस’ से एकता कक्षा बारहवीं, गरिमा कक्षा नौंवी और ज्योति कक्षा दसवीं ने भाग लिया। इसमें रमन हाउस से आन्या, मिनाक्षी और वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘मदर टरेसा हाउस’ से एकता, ज्योति और गरिमा ने द्वितीय, जबकि रामानुजन हाउस से अंकित, अन्नू और प्रियादर्शनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को चेयरमैन रामसिंह यादव, वरिष्ठ प्रिंसिपल रामौतार तंवर और प्रिंसिपल उमेश यादव ने प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।