फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 700 मन बाजरे की पूलियां जलकर राख

Sat, 18 Oct 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- गांव झगडौली मेंअज्ञात कारणों से आग लगने से जलती कड़बी--स्रोत- दमकल विभाग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव झगडौली में आग लगने से करीब 700 मन बाजरे की पूलियां जलकर राख हो गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दमकल विभाग महेंद्रगढ़ के प्रभारी संजय व दमकलकर्मी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:48 बजे सूचना मिली की गांव झगडौली में बाजरे की पुलियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस पर एक दमकल की गाड़ी टीम के साथ मौके पर भेजी गई लेकिन आग बढ़ती देख दूसरी टीम व गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। छह घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मालिक ताराचंद के अनुसार 700 मन पूलियां में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। उन्होंने 112 नंबर पर दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें