फोटो संख्या:69- गांव झगडौली मेंअज्ञात कारणों से आग लगने से जलती कड़बी--स्रोत- दमकल विभाग
महेंद्रगढ़। गांव झगडौली में आग लगने से करीब 700 मन बाजरे की पूलियां जलकर राख हो गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग महेंद्रगढ़ के प्रभारी संजय व दमकलकर्मी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:48 बजे सूचना मिली की गांव झगडौली में बाजरे की पुलियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस पर एक दमकल की गाड़ी टीम के साथ मौके पर भेजी गई लेकिन आग बढ़ती देख दूसरी टीम व गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। छह घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मालिक ताराचंद के अनुसार 700 मन पूलियां में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। उन्होंने 112 नंबर पर दमकल विभाग को सूचना दी।