फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रक्तदान शिविर में 70 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला रेडक्रास सोसाइटी और एचडीएफसी बैंक नारनौल के सहयोग से मोहल्ला आदर्श नगर में पंडित जगदीश प्रसाद व्यास और अशोक कुमार व्यास की स्मृति में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती मुख्य अतिथि रहे। रक्तदान शिविर में 70 युवाओं ने रक्तदान किया। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। माैके पर डॉ. संगीता यादव, कृष्णा सोनी, दिनेश यादव डब्ल्यूबीओ मैनेजर, मनोज, हेमंत, महेंद्र सिंह, रमेश बोहरा, ओमप्रकाश, राजकुमार व्यास, अजित सिंह, रविन्द्र यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें