फोटो नंबर-23नारनौल के महिला कॉलेज आवेदनों की जांच करते टीम सदस्य। संवाद
नारनौल। राजकीय महाविद्यालयों में अब जैसे-जैसे आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है वैसे ही आवेदन करने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
कॉलेजों में आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून है। इससे शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में 67 नए आवेदन आने के साथ अब कुल संख्या 268 हो गई है। वहीं महिला महाविद्यालय में भी आज 51 नए आवेदन आए और कुल संख्या 156 हो गई। राजकीय महाविद्यालय के दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी व महिला कॉलेज की दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि कॉलेजों में छात्रों को आवेदन संबंधी सभी जानकारियों के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां से छात्र आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर कैफे पर आवेदन करते समय छात्र वहीं मौजूद रहे और अपनी ही आईडी व मोबाइल नंबर दर्ज करवाए जिससे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें तुंरत अवगत करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि अक्सर साइबर कैफे वाले आपने ही मोबाइल नंबर डाल देते है जिससे छात्र तक मैसेज नहीं पहुंच पाता। दाखिला प्रभारी ने बताया कि आवेदन के साथ कॉलेजों में फार्मों की जांच का कार्य भी आनलाइन शुरू कर दिया है। इस कार्य को लेकर कॉलेजों में टीम बना दी गई है जो आए आवेदनों की जांच कर रही है।