फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 66 लोगों ने कराई टीबी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:-72 गांव भालखी मेंटीबी की जांच करते हुए ​चिकित्सक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कनीना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव भालखी में टीबी जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग नारनौल की मोबाइल टीम ने 66 संभावित मरीजों की जांच की। इस दौरान खांसी और सीने में दर्द से पीड़ित 27 लोगों के एक्स-रे किए गए, जबकि टीबी के आठ संभावित मरीजों के बलगम के नमूने लेकर जांच के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल कनीना भेजे गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग नारनौल से पहुंचे फार्मेसी ऑफिसर नीरज कुमार, नर्सिंग ऑफिसर फूलचंद, रेडियोग्राफर सोहेल खान ने जांच की। सीएचओ प्रियंका और स्वास्थ्य कर्मी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहती है तो उसे तुरंत बलगम की जांच करानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें