फोटो संख्या:81- कनीना पंचायत भवन में आयोजित दिव्यांग शिविर में हिस्सा लेते दिव्यांगजनों एवं
- फोटो : संवाद
कनीना। कनीना पंचायत भवन में एलिमको और रेड क्रॉस सोसाइटी, जनशक्ति विकास संगठन के सहयोग से दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण किए गए। शिविर के दौरान 25 दिव्यांगों व 40 वरिष्ठ नागरिकों, कुल 65 लाभार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इस मौके पर ऑडियोलॉजिस्ट सुशील, संदीप वशिष्ठ, रेड क्रॉस सोसाइटी के लिपिक मनोज कौशिक, लिपिक राजीव, अभय सिंह, जनशक्ति विकास संगठन के सदस्य सुरेश कुमार वशिष्ठ, अमित कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद