पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ बैंक से राशि निकालने का मामला दर्ज किया है। गांव बौचडिया निवासी रोशन लाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसने अपना बचत खाता राता कला में स्थापित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खोला हुआ है। जिसमें नियमानुसार वह अपना लेन-देन करता है लेकिन गत दिनों वह बैंक जाकर जानकारी ली तो उसके खाते से 62130 रुपये निकाले हुए थे। जो किसी अनजान व्यक्ति द्वारा निकाले गए हैं। पुलिस ने उपभोक्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।