अमेरिका पर्यटकों ने खोड़ गांव का जाना इतिहास
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। सौन्दर्य में अव्वल खोड़ गांव में अमेरिका के पर्यटक गांव की खूबी को देखने पहुंचे। इससे पहले खोड़ गांव में आस्ट्रेलिया व जापान के पर्यटक गांव में आ चुके है। खोड़ गांव में 21 विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर है जो पर्यटकों को लुभाते है। दूसरा गांव में बनाई गई सुंदर देवी-देवताओं की मूर्ति जो लोगों को आकर्षित करती है। अमेरिका के प्रांत साउथ कैरोलीना निवासी जेफ गुरूसेक, डायना व टेक्सस राज्य के हसटन सीटी निवासी माइक वनडेवैल व मेडलेन खोड़ गांव में पहुंची। पर्यटकों ने बताया कि उन्हें यहां पहुंचने पर बहुत खुशी मिली है। इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच सतपाल सिंह व अशोक चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।