फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को औचक निरीक्षण में सीएचसी में मिली गदंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनीना। एसडीएम अभिषेक मीणा ने मंगलवार सुबह 11 बजे 3 सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनीना पहुंचे जहां स्टाफ सदस्य उपस्थित मिले । सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को नियमित रूप से सफाई करने तथा सीवरेज लाइन को चालू करने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने नगरपालिका कार्यालय का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने स्टाफ को रैन बसेरा को चालू करने और उसमें सभी प्रकार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंडी रोड़ पर बनाए गए डिवाइडर पर लगे पौधों की की कटिंग एवं पानी देने और स्ट्रीट लाइटों को दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए। उसके बाद एसडीएम ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कर्मचारियों को शहर के अंदरूनी और बाहरी क्षेत्र में सीवरेज लाइन डाले जाने तथा बंद हुई लाइन की सफाई कर उसे चालू करने के निर्देश दिए। अभिषेक मीणा ने बताया कि पेयजल की समस्या को दूर करने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्परता से निदान करने को कहा है। इस मौके पर नाजिर बाबूलाल, प्रवाचक सुदेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें