मोबाइल लौटाकर दिया इमानदारी का परिचय
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली।
इस आपाधापी के युग में जहां लोग लोभ व लालच के चक्कर में रहते हैं, वहीं अभी भी कुछ लोगों में ईमानदारी भी बरकरार है। ऐसी ही ईमानदारी की मिशाल गुरुग्राम जिला के सीही निवासी दो युवकों ने दिया है। अटेली कस्बा निवासी राजपाल यादव रेलवे मेंबर जयपुर डिवीजन में किसी कार्य से गया था। वापस आते समय खोरी स्टेशन के पास उनका मोबाइल गिर गया था जो गुरुग्राम जिले के गांव सीही निवासी सुंदर लाल व दीपक को मिला। दोनों युवकों ने राजपाल को मोबाइल लौटाकर इमानदारी का परिचय दिया।