फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएनआर स्कूल के 6 खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
6 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन
विज्ञापन

मंडी अटेली (ब्यूरो)। एमआर स्कूल में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय ओपन स्पोर्ट्स फेस्टिवल में राव नेतराम पब्लिक स्कूल सलीमपुर के 6 छात्राओं का चयन हुआ है। कुश्ती अंडर 17 में अंतिम विजेता रही, 200 मीटर दौड़ में सोमवती प्रथम, अनुष्का दूसरे स्थान पर रही। अंडर 14 आयु वर्ग में 200 मीटर दौड़ में संध्या प्रथम रही वही अंडर 17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम रही। 42 किलोग्राम कुश्ती में धर्मवीर विजेता रहे। राज्यस्तरीय आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखाएंगे। प्रधानाचार्य सुभाष यादव ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उनके स्कूल के बच्चे खेलों में दमखम दिखा रहे हैं। स्कूल में कोच का प्रबंध भी बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने की सोच लेकर ही किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें