अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर में एक निजी कोचिंग सेंटर के बाहर से छात्र की बाइक चोरी हो गई। गांव दुलोठ अहीर निवासी सचिन पुत्र महाबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 नवंबर को बाइक के द्वारा राव दान सिंह की कोठी के पास इंस्टीट्यूट पर कोचिंग लेने आया था। बाइक को बाहर खड़ा कर वह कोचिंग लेने अंदर चला गया था। जब वह वापस आया तो उसे बाइक गायब मिली। उसने बताया कि अज्ञात चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। जब सीसीटीवी फुटेज को देखा तो हर रंगे की टी शर्ट तथा स्लेटी पैंट पहने एक किशोर बाइक को चलाकर ले जा रहा है। उसने अपने पीछे स्कूल बैग लटकाया हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।