फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने किया जोहड़ों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी ने किया जोहड़ों का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार रंगा और उपमंडल अधिकारी देशराज कालरा ने रविवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ प्रदेश के अंतिम छोर में बसे गांव दोस्तपुर और दाैंखेरा के जोहड़ों में शहबाजपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के टेल तक पहुंचे पानी का निरीक्षण किया। वर्ष 2005 से इस क्षेत्र को सरकार ने पानी की कमी के चलते सूखा घोषित कर रखा है। इस क्षेत्र के किसानों का एक मात्र आय का साधन खेती और पशु धन है। वो भी नहरी पानी और बरसात पर निर्भर है। इस अवसर पर सैकड़ों किसान मौजूद रहे। टेल पर पानी पहुंचा देख उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्थानीय विधायक डॉक्टर अभय सिंह यादव का आभार व्यक्त किया। किसानों ने बताया कि करीब 40 वर्ष बाद इस क्षेत्र की नहरों में टेल तक पानी आया है। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता सतीश रंगा ने बताया कि क्षेत्र की नहरों में उनके हिस्से का पूरा पानी दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि नांगल चौधरी क्षेत्र की सभी नहरों में टेल तक इसी प्रकार पानी पहुंचता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें