फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासनों से सुरक्षित रहेगा शारीरिक स्वास्थ्य: सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
योगासनों से सुरक्षित रहता है स्वास्थ्य : सुरेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। रोजाना एक घंटा योगासन करना चाहिए। इससे शरीर दिनभर फुर्तीला और तंदुरुस्त रहेगा। यह बात युवा उत्थान सेवा संगठन के प्रधान सुरेंद्र कमानियां ने शनिवार को नशा छोड़ो-स्वास्थ्य बचाओ कार्यक्रम में कही। इस दौरान युवाओं को नियमित योगासन करने, नशाखोरी मिटाने और स्वच्छता की नसीहत दी गई। उन्होंने कहा कि जीवन में सामाजिक मर्यादाओं की अहम भूमिका होती है। लेकिन, प्रतिस्पर्धा के युग में युवा पीढ़ी जीवन के लक्ष्य से भटक गई है। नशाखोरी में फंसकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने लगे हैं। उन्होंने आगाह किया कि शराब, गुटखा, तंबाकू, धूम्रपान आदि से गला, फेफड़े, गुर्दे आदि में कैंसर हो सकता है। इसके बाद ग्रामीणों को पौधरोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुकेश, अशोक, दरियाव, महेश, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें