नागरिक अस्पताल में किया पौध रोपण
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय नागरिक अस्पताल के शवगृह प्रांगण मेें शनिवार को पौधा रोपण कर वन बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के कर्मचारियों और लोगों ने मिलकर अस्पताल के शवगृह के प्रांगण में पौधा लगाकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर अस्पताल के अनेक लोग उपस्थित थे। इस मौके पर सीएमओ डीएन बागडी ने बताया कि उनके अस्पताल में हो रहे विकास और पेड़-पौधों को ज्यादा से ज्यादा लगाने का बीड़ा उठाया है। आज भी लोगों को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्य किया गया है। इससे अस्पताल के साथ-साथ आस-पास का वातावरण शुद्ध होता है और वनों की कमी को दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर मोनू, विकास, धर्मेंद्र धानियां, शेरू, सोनू, कृष्ण कुमार आदि भी उपस्थित थे।