फोटो नंबर-10गांव मंडलाना में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते अतिथि। स्रोत
नारनौल । बाबा निहालचंद सेवादल पटीकरा और स्लम एरिया टैलेंट नारनौल ने शनिवार को समाजसेवी कृष्ण कुमार ठेकेदार की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान
शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर ग्राम मंडलाना में आयोजित किया गया। सेवा दल के प्रधान संदीप राव ने बताया कि 60 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में कृष्ण कुमार ठेकेदार को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्य अतिथि डॉ. यशदेव शास्त्री ने कहा कि पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन एक बड़ा ही पुण्य का कार्य है। शिविर संयोजक संदीप राव ने रक्त दाताओं को जोशी समाज सेवा समिति जींद के सहयोग से हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर शेरसिंह मास्टर, रमेश सूबेदार, भूपिंदर सिंह, मुकेश सरपंच, सुनील डेलीगेट, कर्मवीर पार्षद, तनसुख पंच, संदीप ठेकेदार, विनोद ठेकदार आदि मौजूद रहे।