फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 60 मरीजों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
फोटो संख्या:80- लाला ​शिवलाल  धर्मशाला कनीना में निशुल्क स्वास्थ्य जांच ​शिविर में रोगियों की  - फोटो : स्टेडियम में महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
कनीना। कनीना मंडी स्थित लाला शिवलाल धर्मशाला में सेवा भारती कनीना इकाई और निजी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हृदय रोग, स्त्री रोग, हड्डी व जोड़ रोग, सामान्य रोग और नेत्र रोग से संबंधित जांच और परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। सेवा भारती कनीना इकाई के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि शिविर प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है और इस बार 98वां स्वास्थ्य जांच शिविर रहा। 60 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। मौके पर जिला प्रमुख जगदीश प्रसाद गुप्ता, सचिव श्याम सुंदर, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, प्रचार प्रमुख योगेश अग्रवाल, दिनेश, अंकित, नवीन, रविंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें