फोटो नंबर-25नांगल चौधरी में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते अतिथि। स्रोत-स्वयं
नांगल चौधरी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के 75वें जन्मदिवस पर नांगल चौधरी के गांव नायन में बाबा निहालचंद सेवादल पटिकरा और सिटी किड्स स्कूल नांगल चौधरी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया। मुख्य अतिथि छत्रपाल रावत रहे। शिविर में 58 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विक्रम सिंह, रिंकू सैनी, रमेश यादव, अजीत यादव, संदीप यादव, संदीप यादव पटिकरा, टिंकू सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद