फोटो संख्या:62- थोडा जोर लगा के... मंगलवार को हकेंवि में आयोजित बीसी सम्मान समारोह कार्यक्रम के
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित बीसी सम्मान सम्मेलन समाप्त होने के बाद करीब दो बजे जमकर बारिश हुई। आधे घंटे में 58 एमएम बारिश के बाद पार्किंग में पानी भर गया। इससे कीचड़ में 50 से अधिक बसें फंस गईं।
सम्मेलन में पहुंचे लोग घरों को वापस जाने के लिए सड़क किनारे बैठकर घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे। आसपास के ग्रामीणों व प्रशासन की ओर से क्रेन व बुलडोजर की मदद से बसों को निकालने के लिए जद्दोजहद शुरू की गई। कार्यक्रम में आए लोग अपने जूतों को उतारकर बसों में धक्का लगाते नजर आए।
रैली में प्रदेशभर से करीब 50 बसें पहुंची थी। इन बसों के लिए हकेंवि के गेट नंबर एक के सामने गांव जाट के पावर हाउस के नजदीक करीब तीन एकड़ भूमि पर पार्किंग बनाई गई थी। वहीं महेंद्रगढ़ रेवाड़ी सहित दक्षिणी क्षेत्र से आने वालों के लिए गांव पाली के नजदीक ही करीब दो एकड़ भूमि पर पार्किंग बनाई थी। आधे घंटे बाद बारिश थमी तो लोग बसों की ओर पहुंचे तो पार्किंग में पानी जमा होने से बने कीचड़ में फंसी बसों को निकालने के लिए चालक व परिचालक जद्दोजहद करते नजर आए। कुछ लोगों ने घर जल्द पहुंचने के चक्कर में जूते उतारकर बसों को धक्का लगाना शुरू कर दिया।
पार्किंग में पानी भरने से बाद करीब एक घंटें में पानी तो सूख गया, लेकिन बसों को निकालने के प्रयास में कीचड़ बन गया। जब क्रेन का सहारा लेना चाहा तो क्रेन भी जवाब दे गई। स्टेट हाईवे 148बी व गांव जाट से हकेंवि गेट नंबर दो से 148बी तक करीब एक किलोमीटर दूरी में जगह-जगह सम्मेलन में आए लोग बसों के इंतजार में टोलियां बनाकर बैठे रहे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। इसके बाद करीब तीन घंटे चली जद्दोजहद के बाद अधिकांश बसों को बड़ी क्रेन की सहायता से कीचड़ से बाहर निकालकर लोगों को रवाना किया गया।
फोटो संख्या:62- थोडा जोर लगा के... मंगलवार को हकेंवि में आयोजित बीसी सम्मान समारोह कार्यक्रम के
फोटो संख्या:62- थोडा जोर लगा के... मंगलवार को हकेंवि में आयोजित बीसी सम्मान समारोह कार्यक्रम के
फोटो संख्या:62- थोडा जोर लगा के... मंगलवार को हकेंवि में आयोजित बीसी सम्मान समारोह कार्यक्रम के