फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कमरा बुक कराने पर वायु सेना कर्मचारी से ठगे 56 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ऑनलाइन कमरा बुक करने पर साइबर ठगों ने वायु सेना के कर्मचारी से 56 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाने में की है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

साइबर थाने में दी गई शिकायत में राजस्व कॉलोनी नारनौल निवासी जयप्रकाश ने बताया कि वह पतंजलि योग ग्राम में पिता का इलाज कराने के लिए ऑनलाइन कमरा बुक कर रहा था। इसी दौरान उसके पास अलग-अलग नंबरों से काल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह वह पतंजलि योग ग्राम से बोल रहा है। उसने पतंजलि का आईडी कार्ड भी वाट्सएप पर भेजा। उस व्यक्ति ने पंजीकरण करने के नाम पर उससे 56 हजार रुपये मांगे और पतंजलि के नाम से बैंक अकाउंट में रुपये डालने के लिए कहा। इस पर उसने फोन-पे से दो बार 28000-28000 रुपये भेज दिए। इसके बाद उसने बिल के नाम पर 18500 रुपये की मांग की। इस पर शक हुआ। जब पतंजलि कस्टमर केयर नंबर पर काल किया तो पता चला कि ये नंबर फर्जी है। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उसने साइबर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें